हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर। डीएम के निर्देशन में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी पैगाम हैदर एवं चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में समस्या के समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्करा ब्लाक के छानी गांव में जनसुनवाई हुई। पंचायत भवन में चकबंदी चौपाल के माध्यम से चकबंदी से संबंधित कुल 45 वादों का निस्तारण किया गया। उक्त वादों का निस्तारण बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में चकबंदी अधिकारी जिज्ञासु कुमार पुस्कर, चकबंदी लेखपाल अनुराग सिंह एवं रामसुमेर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेशचंद्र, स्थानीय निवासी सिद्धगोपाल, प्रह्लाद, सुल्तान, गोकुल प्रसाद, जसीराम, सियाराम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...