फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की राह देख रहे हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चकबंदी की प्रक्रिया से गुजर रहे गांवों के किसानों को अब गेहूं या अन्य फसलों की बिक्री के लिए अनिवार्य फार्मर रजिस्ट्री से छूट दे दी गई है। शासन के इस फैसले से उन किसानों की बड़ी चिंता दूर हो गई है, जो तकनीकी कारणों से अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे थे और सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने से वंचित थे। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि पारदर्शिता लाने के लिए सरकारी खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया था। यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं तो यूरिया नहीं मिलेगी: उप कृषि निदेशक लेकिन जिन गांवों में चकबंदी चल रही है, वहां जमीनों के नए रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण किसानों का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहा था। सम...