रामपुर, फरवरी 26 -- सैफनी। गुरुवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। बात बढ़ी तो उनमें पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, फायरिंग से पुलिस ने इंकार किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम चमरा में गुरुवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ था, जिसमें कुछ ग्रामीण चकबंदी के पक्ष में थे, जबकि कुछ ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोपहर में कहासुनी हुई थी, जो उस समय शांत करा दी गई। आरोप है कि शाम को निकटवर्ती गांव चन्दरपुरकलां में बाजार के दौरान सैनी और ठाकुर पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगाया गया है। घटना म...