चंदौली, अप्रैल 25 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील अंतर्गत धानापुर विकास खंड के गुरैनी गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों पर मनमानी और जमीन के कागजातों में गड़बड़ी व हेराफेरी का आरोप लगाया है। इससे पहले धानापुर ग्राम सभा में भी ऐसी अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते हजारों लोग अधिकारियों के चक्कर लगाने को लाचार हैं। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की है।मनी पट्टी के प्रधान भारत यादव ने बताया कि गुरैनी गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया से ग्रामीण असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि गरीब किसानों की जमीन की गलत मालियत लगाई जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव निवासी दुर्गा ने अपन...