कानपुर, अप्रैल 18 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां पर शिकायतकर्ताओं की 123 शिकायतें सुनकर 5 शिकायतों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चकबंदी के बाद गाटा नाप कर कराकर न देने की शिकायत पर डीएम ने पैमाइश कराने का निर्देश दिया। शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम कपिल सिंह को सुखसौरा गांव के दिनेश कुमार ने बताया कि चकबंदी के दौरान विभाग के लेखपाल, कानूनगो व एएसओ द्वारा गाटा का नाप कराकर कब्जा नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में उक्त नम्बरों की नाप कराकर कब्जा दिलवाया जाए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में उठाई बंदरों के आतंक की समस्या शिवाजी नगर कुसरजापुर गांव के धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में पूर्व दिशा में...