बरेली, जून 10 -- चकबंदी के कार्यों में बरेली को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। चकबंदी निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की रैंकिंग की सूची सामने आने पर इसकी जानकारी हुई। बरेली में 82.92 प्रतिशत प्रगति रही है। जबकि प्रदेश में औसत 60 प्रतिशत रहा है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 21 गांवों में चक पुष्टिकरण, 12 गांवों में कब्जा परिवर्तन तथा 11 गांवों में धारा-52 का प्रकाशन कराया गया। इनमें 45 वर्ष पुराने दो गांव भी शामिल रहे। नियमित समीक्षा बैठकों, ग्राम चौपालों के आयोजन तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण से चकबंदी कार्यों में तेजी आई। यह भी पढ़ें- भू सर्वेक्षण के प्रथम चरण में 15 राजस्व ग्रामों का खतियान प्रकाशित जिसके कारण दूसरा स्थान मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...