चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान किया। उन्होंने चकबंदी कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में उन्होंने चकबंदी वाले गांवों की संख्या, प्रकरणों की स्थिति तथा लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि तीन से पांच वर्ष के बीच लंबित प्रकरणों की वैकल्पिक दिवसों पर नियमित सुनवाई करते हुए उनका भी समयबद्ध निस्तारण कराया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.