बरेली, जून 21 -- शाही। शाही के गांव बफरी अब्दुल नबीपुर में चकबंदी चल रही हैं। गांव के रामसिंह ने बताया शनिवार को चकबंदी कर्मी गांव में सर्वे कर रहे थे। खेत पर पहुंचने पर रामसिंह ने चकबंदी कर्मियों को अपने खेत के बोरिंग को दर्ज करने को कहा। गांव के राज कुमार व राकेश इस पर भड़क गए । बोरिंग दर्ज करने को मना करते हुए गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने रामसिंह को लात घूंसों व डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में रामसिंह घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल को भेज दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दंपती पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...