मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम चटकाली में चकबंदी विभाग ने कैंप लगा कर समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में किसानों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। उप संचालक चकबन्दी ओमप्रकाश अंजोर ने समस्याओं को सुना। ग्राम चटकाली में धारा-9 का प्रकाशन पूर्व में ही हो चुका है। उप संचालक ने सहायक चकबन्दी अधिकारी से कहा कि धारा-9 के वादों, जैसे-निर्विवाद विरासत, बैनामा का निस्तारण ग्राम में बैठकर किसानों की सहमति, समझौते के आधार पर सुनिश्चित करें। चकबन्दी लेखपाल ग्राम में रहकर ही सभी किसानों को आकार पत्र 5 के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...