प्रयागराज, मार्च 3 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मातादीन का पूरा गांव स्थित करोड़ों की जमीन चकबंदी अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अपने नाम दर्ज कराने का एक मामला सामने आया है। जिस पर एडीएम नजूल की तहरीर पर सोरांव थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। मातादीन का पूरा गांव के अभिषेक पटेल पुत्र शंकर लाल ने वर्ष 2024 में चकबंदी निदेशालय से शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ वर्ष पहले सोरांव तहसील के चकबंदी अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनकी भूमिधरी जमीन की खतौनी में जालसाजों ने अपना नाम दर्ज करा लिया था। जिस पर अभिषेक पटेल बनाम मन्नालाल कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। चकबंदी निदेशालय लखनऊ की जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जिस पर सोमवार को उपजिलाधिकारी सोरांव और अपर जिलाधिकारी नजूल ने अज्ञात लोगों के...