समस्तीपुर, मार्च 28 -- समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में बुधवार की शाम हुए गोलीकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में जख्मी अनमोल कुमार के दोनों दोस्त राॅबिन और सचिन भी संदिग्ध घेरे में चल रहे है। दोनों युवकों की गतिविधियों को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। बताया गया है कि गोली लगने के बाद अनमोल को उसके यही दोनों दोस्त रॉबिन और सचिन बाइक से बीच में बैठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचाने के कुछ ही देर बाद दोनों वहां से अचानक गायब हो गए। इसके बाद से ही उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों के अनुसार, घटना कहां और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी दोनों दोस्तों द्वारा नहीं दी जा रही है। दोनों घटना के बाद घटनास्थल के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.