मधुबनी, जनवरी 22 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। चकदह के सुंदर चौक पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात समाप्त होने के बाद भी मुख्य चौराहा पर जलजमाव लगा हुआ है। इससे चकदह चौक एवं डीएनवाई कॉलेज जानेवाले लोगों को काफी परेशानी होती है। शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित सुंदर चौक को सुंदर बनाने की पहल नगर निगम द्वारा नहीं की जा रही है। इससे लोगों को जाने और आने में काफी परेशानी होती है। मुख्य सड़क पर जल जमाव से कई बार लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते है। स्थानीय विनोद कुमार, दिलीप, जगदीश, अशोक , रतन, मनोज ने बताया कि बरसात समाप्त होने के बाद भी जल जमाव समाप्त नहीं हुआ है। इससे मोहल्ले के लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर जल जमाव से पीसीसी सड़क टूट रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने और आने वाले छात्रों को होती है। बीच सड़क पर जल जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.