बस्ती, अप्रैल 21 -- बभनान (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। गौर थाने के चकचई चौराहे पर दिन दहाड़े एक विक्षिप्त व्यक्ति ने बाजार में चाकूबाजी कर दी। इस कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विक्षिप्त को हिरासत में ले लिया। गौर थानाक्षेत्र के चकचई चौराहे पर एक विक्षिप्त व्यक्ति सोमवार को अचानक चाकूबाजी करने लगा। चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। चाकूबाजी की घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं चाकू लगने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। यह भी पढ़ें- एटीएम के मुख्य गेट का ताला चोरों ने काटा, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गौर पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो लोगों ने राहत की स...