बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- चकंदरा पैक्स : अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय अंतिम दिन कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन लहना पैक्स से दूसरे दिन अध्यक्ष के लिए एक तो कार्यकारिणी के लिए 6 ने भरे पर्चे फोटो चेवाड़ा01- नामांकण के बाद अपने सहयोगियों के साथ पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार। चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड की लहना और चकंदरा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे व आखिरी दिन चकंदरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए मात्र शैलेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। जबकि, कार्यकारिणी सदस्य के लिये रीता देवी, अजय कुमार, नवीन सिंह , रंजीत कुमार, गुड़िया देवी, टुनटुन महतो , पिन्की देवी, अजनसिया देवी, ईश्वर राम, मनोज पासवान, शान्ति देवी ने पर्चा दाखिल किया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया...