छपरा, मार्च 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेवाजी टोला के समीप चंवर से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ले के चंदन कुमार बासफोड. के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकी। शव की जांच के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पोखरा में डूबने से चरवाहा की मौत तरैया । थाना क्षेत्र के परौना गांव में वृद्ध चरवाहा की पोखरा में डूबने से मौत हो गई । वह पोखरा में अपने पशु को धो रहा था। तभी पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर चौराहा ग...