सीवान, जनवरी 19 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। चंवर विकास योजना के तहत सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के 51 किसान परिभ्रमण के लिए रविवार को भगवानपुर पहुंचे। मत्स्य निदेशालय पटना के निर्देश पर ये सभी किसान मत्स्य पालन भ्रमण - दर्शन कार्यक्रम के तहत परिभ्रमण के लिए यहां पहुंचे हैं। इस दौरान किसानों ने भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित सहनी मत्स्य उत्पादन केन्द्र का परिभ्रमण किया। किसानों को बायोफ्लाक, चौर विकास, समेकित मत्स्य पालन एवं अन्य मत्स्यिकी तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए इस परिभ्रमण का आयोजन किया गया है। किसानों के साथ परिभ्रमण को ए मत्स्य प्रसार पदाधिकारी रामविचार मांझी ने बताया कि मढ़ौरा प्रखंड के 51 मत्स्य पालक किसानों को सारण और सीवान जिले के प्रगतिशील किसानों के कार्यों को देखने और सीखने के लिए यह परिभ्रमण क...