चंबा, सितम्बर 21 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसा चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर चंबा थाना अंर्तगत परेल धार के पास रात करीब दो बजे हुआ। इस हादसे में एक इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो अन्य घायल डॉक्टरों का चम्बा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार (HP21B-1693) में चार इंटर्न डॉक्टर सवार थे। सभी डॉक्टर चम्बा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। वे शनिवार रात मेडिकल कॉलेज से बालू नामक स्थान पर डिनर करने गए थे। देर रात लौटते वक्त करीब 2 बजे उनकी कार परेल धार के पास चम्बा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रावी नदी में जा गिरी। सूच...