इटावा औरैया, जून 20 -- चकरनगर। चंबल नदी में मगरमच्छ का आतंक फिर सामने आया। चकरनगर के गांव बरचोली में दोपहर में मगरमच्छ ने भैंस की 2 साल की पड़िया पर हमला कर दिया। पशुपालक भानु सिंह की भैंसें कछार में घास चरने के बाद गर्मी से बचने नदी में कूदी थीं। भानु सिंह ने बताया करीब एक दर्जन भैंसें पानी में थीं। अचानक सब बाहर की तरफ भागीं। सबसे पीछे वाली पड़िया जब निकली तो उसकी पूंछ से खून बह रहा था। करीब 20 फुट दूर मगरमच्छ दिखा तो हम डरकर भाग आए। पीछे मुड़कर देखा तो भैंसें भी हमारे पीछे आ रही थीं।

गांवों में मगरमच्छ का आतंक भानु के मुताबिक जैसे ही मगरमच्छ ने पड़िया को पकड़ा, बाकी भैंसों ने भगदड़ मचा दी। उसी शोर से घबराकर मगरमच्छ पड़िया छोड़कर पानी में चला गया। घायल पड़िया का इलाज चल रहा है। पड़ोसी गांव जगतौली में करीब 2 महीने पहले मुनइया सिंह की भै...