आगरा, अगस्त 16 -- चंबल नदी में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मध्यप्रदेश के भिंड स्थित नगरा घाट से आगरा के बाह क्षेत्र के कैंजरा घाट की ओर आ रहे स्टीमर का अचानक डीजल खत्म हो गया। नदी में तेज बहाव होने के कारण स्टीमर नियंत्रण से बाहर होकर धारा के साथ बहने लगा। स्टीमर पर करीब 10-12 मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 50 यात्री सवार थे। अचानक स्टीमर के बहने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, डीजल खत्म होने के बाद स्टीमर चंबल की तेज धारा में बहता चला गया। करीब आठ किलोमीटर तक स्टीमर नदी में बहता रहा। इस दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई यात्री घबराकर एक-दूसरे को संभालते नजर आए। नदी में तेज बहाव के बीच स्टीमर के लगातार बहने से किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। यह भी पढ़ें- यूपी एनकाउंटर: मुमत...