इटावा औरैया, जुलाई 4 -- उदी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा इटावा -ग्वालियर मार्ग पर उदी के समीप स्थित चंबल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। मरम्मत के दौरान स्लैब पर की गई कॉन्क्रीट सेटिंग तथा मौसम का व्यवधान नहीं रहा तो अगले सप्ताह यानि 10 जुलाई के बाद पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बहाल हो जावेगा। ध्यान रहे कि चम्बल पुल के पिलर संख्या पांच की रोलर बियरिंग की प्लेट अपने स्थान से खिसक जाने के कारण एक्सपेंशन जॉइंट का हिस्सा लगभग 25 एम एम नीचे धंस गया था। 20 जून से पुल पर भारी वाहनों आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- ------ क्षतिग्रस्त हिस्से का काम पीएनसी टोल प्लाजा बरही की जिम्मेदारी में किया जा रहा है।कार्यदायी संस्था पी एन सी के अभियंता अशोक मिश्रा ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त ...