इटावा औरैया, जुलाई 16 -- इटावा। पुलिस ने चंबल नदी में डूब रहे एक युवक को बचा कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया। गुरुवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चकरनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति चंबल नदी में कूद गया है। सूचना प्राप्त होते ही चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति नदी में डूबने की स्थिति में था। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों के सहयोग से व्यक्ति को बचा कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अजय पुत्र रमसिया 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुदरा रामपुर, थाना नयागांव, जिला भिंड बताया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुल से छलांग लगाने वाले युवक को मछुआरों ने बचाया इसके उपरांत उसे थाना चकरनगर लाया गया, जहां उसके बताए मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर उसका भाई तथा गां...