इटावा औरैया, मार्च 24 -- मंगलवार दोपहर चंबल नदी में कूद कर आत्महत्या करने जा रही एक वृद्धा को पुल पर मौजूद पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। वृद्धा चंबल पुल पर ऑटो से उतरी और तेज कदमों से चलकर नदी में छलांग लगाने को रेलिंग पर चढ़ने लगी। इसी बीच पास में मौजूद थाना बढ़पुरा के दो सिपाहियों व राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। सिपाहियों ने लपक कर महिला को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 65 वर्षीय रामादेवी पत्नी रामस्वरूप ग्राम नाहरवनी बदाकुर थाना फूप भिंड मध्यप्रदेश की रहने वाली है। महिला को समझा बुझाकर शांत कराया गया। बताया गया कि वह अपने परिवार वालों के रवैए से काफी दुखी है। इसलिए आत्महत्या करना चाह रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुत्र को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द किया गया और उसका पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी गई। पुलिस सहयोग के प्रति ...