आगरा, मार्च 5 -- खेड़ा राठौर के भगवानपुरा गांव के पास चंबल के बीहड़ बुधवार को आग लग लग गई। दो किमी के दायरे में आग की लपटें उठने पर बीहड़ क्षेत्र से मवेशी के साथ चरवाहे भाग खड़े हुए। आग लगने की सूचना पर वन विभाग एवं अग्निमशन टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे जूझ कर आग पर काबू पाया। बुधवार को भगवानपुरा के बीहड़ से आग की लपटें उठने पर वन विभाग की टीम दौड़ पड़ी। नदी क्षेत्र और भगवानपुरा के बीच बीहड़ में आग लगने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम और अग्निशमन टीम ने सड़क के किनारे और पहुंच वाले रास्ते से पानी से आग बुझाई। करीब चार घंटे की कसरत के बाद आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि किसी चरवाहे द्वारा सुलगती हुई बीड़ी आदि फेंकने से आग लगी होगी। आग...