सीतापुर, जनवरी 7 -- पिसावां, संवाददाता। राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. अनुरुद्ध सिंह, सुशील सिंह, गोलू सिंह स्मृति पीपीएल सीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवें और छठे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेले गए। जिसमें बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैच देख रहे दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। पांचवां मैच पिसावां की डीघिया इलेवन बनाम संसड़ा की धुरंधर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीघिया इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 167 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर इलेवन 12 ओवर पूरे होने तक सात विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी। डीघिया इलेवन ने 19 रनों से मैच में जीत हासिल की। मुकाबले में रक्षत ने कमाल...