हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी को लेकर गुरुवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि महिला अपराध के मामलों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में शीर्ष पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांग्रेसियों ने चंपावत में हुए दुष्कर्म लेकर कि...