मोतिहारी, मार्च 24 -- कोटवा, निज संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग बिहार द्वारा प्रखंड के जसौली पट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय यह महोत्सव 25 से 27 मार्च तक शालिक सिंह मध्य विद्यालय, जसौलीपट्टी के परिसर में आयोजित किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन बुधवार किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन कला, संस्कृति एवं साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 26 मार्च को विशेष आकर्षण के रूप में कवि सम्मेलन सह मुशायरा आयोजित होगा, जिसमें देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कवि एवं शायर अपनी रचनाओं से समां बांधेंगे। कार्यक्रम में सुशील रस्मान...