बगहा, जनवरी 4 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददात। चंपारण रेंज के बगहा, बेतिया व मोतिहारी पुलिस की टीम ने पिछले एक साल में 45403 की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में गिरफ्तारी, शराब जब्ती, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में पुलिस ने बेहतर कार्रवाई की है। जिसमें वर्ष 2024 में बेतिया, बगहा और मोतिहारी पुलिस जिला में 27,142 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 45,403 पहुंच गई, जो 167 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। शराब के खिलाफ अभियान में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 में जहां 1,15,783.4 लीटर देसी शराब जब्त हुई थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 2,47,268.4 लीटर हो गई, जो 213 प्रतिशत अधिक है। विदेशी शराब की बरामदगी भी 2024 के...