मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। चंपारण प्रमंडल मोतिहारी में तत्काल 12 नए आधार सेंटर खोले जाएंगे। वर्तमान समय में आधार कार्ड आम नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण पहचान बन चुका है। स्कूल में नामांकन से लेकर बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम लेने और विभिन्न सरकारी कार्यों में आधार की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में नए आधार केंद्र खुलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नये डाक अधीक्षक मुकेश कुमार लश्कर ने बताया कि इन आधार केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब दूर-दराज शहरों में जाकर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- आधार के वेरिफिकेशन के लिए कम्पनियों को प्रमाणपत्र इसके पूर्व च...