रांची, फरवरी 25 -- रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि वीर के आकस्मिक निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घड़ी में हम उनके साथ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...