प्रयागराज, सितम्बर 1 -- राम मंदिर दान चोरी की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी नई एसआईटी की रिपोर्ट से पहले ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट दे दी है। केशव प्रसाद ने सोमवार को प्रयागराज में एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि चोरी करने वाले पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं, जबकि बाकी मामले की एसआईटी जांच चल रही है। चंपत राय का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एडवांस में बता रहा हूं वो बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे।' मीडिया ट्रायल के आधार पर किसी के बारे में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए और जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। रामलला के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाला कोई कार्यकर्ता मंदिर के चढ़ावे में एक पैसे की भी चोरी नहीं कर सकता। विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के सवाल ...