चंपत राय ने किया गो अभिषेक, रक्षा का संकल्प
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सोमवार को गोधाम झूंसी पहुंचे और गो अभिषेक किया। गऊ माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि गोमाता के समस्त अंगों में देवी-देवताओं का वास होता है। आज मानव जीवन के लिए पर्यावरण एवं कृषि के लिए गोमाता की रक्षा आवश्यक है। यह वर्ष अशोक सिंहल की जयंती के 100 वर्ष का है, इसलिए इस वर्ष संगठन विस्तार एवं हिंदू समाज को एक करने के लिए सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर काम करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत अध्यक्ष कवीन्द्र प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण, उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, विभाग संगठन मंत्री आलोक प्रताप, सत्येंद्रमणि शुक्ला, लवलेश बजरंगी, सुरेश शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.