अयोध्या, जुलाई 24 -- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर संतों की मैराथन गोष्ठी में समूचे संत समाज ने माना कि इस प्रकरण को एजेंडे के रूप में प्रचारित कर अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हुई। संत समाज राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपतराय के समर्थन में पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा नजर आया। संतों का स्पष्ट मत था कि चढ़ावा चोरी की घटना को राष्ट्रीय स्तर पर एक निर्धारित एजेंडे के रूप में प्रचारित कर अयोध्या, राम मंदिर व संत समाज को बदनाम करने की साज़िश की गई। संतों ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाज में भ्रांति फैलाने की कोशिश की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि घटना में शामिल लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा गठित एसआईटी की...