चंपत राय एक्टिव मोड में दिखे, अयोध्या में कई मंदिरों में जाकर संतों में मिले; क्या हुई बातचीत?
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय पहली बार सार्वजनिक रूप से एक्टिव मोड में दिखे। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव व विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने मंगलवार को अयोध्या के पूर्वी क्षेत्र के मंदिरों में जाकर संतों से मुलाकात की। इस दौरान संतों ने उनसे अयोध्या में ही रहने का आग्रह किया। संतों को उन्होंने भी आश्वस्त किया कि उनका प्रवास अयोध्या ही रहे। इसी कड़ी में दिगम्बर अखाड़ा पहुंच कर महंत सुरेश का कुशल क्षेम पूछा। महंत श्रीदास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी महंत राम-लखन दास ने उनका स्वागत किया। सम्पर्क अभियान के क्रम में वह तपस्वी छावनी में जाकर महंत परमहंसाचार्य से भी मिले। महंत परमहंसाचार्य ने बताया कि हम सभी ने उनसे अयोध्या न छोड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.