फतेहपुर, जून 14 -- फतेहपुर। अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत कराए जाने वाले सुंदरीकरण के काम की परत खुलती जा रही है। जीएसयू द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व में टूटने के चलते यात्री हाल के बदले गए टाइल्स फिर से चंद दिनों में ही दो स्थानों से टूट चुके हैं। इससे कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अफसरों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में पूर्व में लगाए जाने वाले टाइल्स के कई स्थानों से टूट जाने के कारण इसे बदला गया, लेकिन गुणवत्ता को दरकिनार कर दिया गया। इस कारण फिर टूटने लगे हैं। स्थानीय कर्मियों की मानें तो टाइल्स लगवाए जाने के दौरान नीचे भरे जाने वाले मिश्रण को नहीं भरा गया। इस कारण टूट रहे हैं। इस बारे में डीईएन जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) आरक...