नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- भारतीय कार मार्केट में टोयोटा इनोवा हायक्रॉस (Toyota Innova Hycross) अपनी शानदार जगह बना चुकी है। अब कंपनी इस पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी को नया अपडेट देने जा रही है। टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट की कीमतों का ऐलान 25 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। बता दें कि नवंबर, 2022 में भारत में लॉन्च होने के बाद यह इसका पहला बड़ा अपडेट होगा। कंपनी अब तक इसके दो टीजर जारी कर चुकी है। इनमें इसके नए फ्रंट लुक की झलक मिली है। इसके अलावा, नई इनोवा हायक्रॉस में फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन मिलने की भी चर्चा है। ऐसे में ग्राहकों को इसमें कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।इथेनॉल से भी चलने की चर्चा टोयोटा ने इससे पहले इनोवा हायक्रॉस का एक इथेनॉल से चलने वाला हाइब्रिड प्रोटोटाइप भी दिखाया था। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेट्रोल इंजन दिया गया था...