नई दिल्ली, जनवरी 4 -- भारतीय एसयूवी बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। महिंद्रा अपनी मोस्ट-अवेटेड एसयूवी XUV 7XO को 5 जनवरी, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। यह XUV700 का अपडेटेड वर्जन है। लॉन्च से पहले ही कंपनी लगातार टीजर वीडियो जारी कर रही है जिनमें इसके डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी की झलक मिल चुकी है। यही नहीं, हाल ही में XUV 7XO का बिना कवर वाला मॉडल एक डीलरशिप पर भी देखा गया। इससे इसके लुक और स्टाइल को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।इंजन और पावरट्रेन इंजन की बात करें तो इसमें XUV700 वाला पावरट्रेन ही दिया गया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि ट...