नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- भारतीय कार मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए टोयोटा पूरी तरह तैयार है। कंपनी कल अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) के नए और अपडेटेड मॉडल को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इस कार की कई तस्वीरें और टीजर सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनसे इसके लुक की काफी झलक मिल चुकी है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई और हाइटेक हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह कार आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते हैं नई ग्लैंजा में आपको क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।कुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन की बात करें तो साइड से देखने पर यह कार अपने पुराने मॉडल जैसी ही दिखेगी। हालांकि, इसमें नए अलॉय व्हील्स और साइड फेंडर पर हल्की फिनिशिंग मिल सकती है। कार के पिछले हिस्से में भी ...