नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 की सुबह आसमान में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है। खास बात यह है कि ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा के बड़े हिस्से पर पड़ेगी। ग्रहण की खगोलीय प्रक्रिया कई घंटे तक चलेगी, हालांकि इसका मुख्य आंशिक चरण करीब 3 घंटे 18 मिनट का रहेगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।चंद्र ग्रहण की पूरी टाइमिंग 28 अगस्त को ग्रहण की शुरुआत उपच्छाया से होगी। इसके बाद पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा पर पड़नी शुरू होगी। सुबह 6:55 बजे- उपच्छाया ग्रहण शुरू सुबह 8:04 बजे - आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू सुबह 9:43 बजे- ग्रहण का अधिकतम चरण सुबह 11:21 बजे -आंशिक चंद्र ग्रहण समाप्त दोपहर 12:30 बजे- उपच्छाया ग्रहण पूरी तरह समाप्त इस तरह आंशिक चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 18 मिनट तक रहेगा, ...