नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Shani nakshatra pada gochar 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण से ठीक 8 दिन पहले शनि अपने नक्षत्र पद में परिवर्तन करेंगे। शनि की चाल में होने वाला यह बदलाव कई राशियों का अच्छा समय ला सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में आएंगे। रेवती नक्षत्र 27वां और अंतिम नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। बुध के नक्षत्र में शनि का पद परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। शनि का नक्षत्र पद गोचर कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए बड़े बदलावों का समय भी साबित हो सकता है। इस समय कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम सफल हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जानें शनि ...