नई दिल्ली, मार्च 3 -- भारत में मंगलवार को दोपहर तीन बजकर 20 मिनट से लेकर 6:48 बजे तक चंद्र ग्रहण रहा। साल का पहला चंद्र ग्रहण देशभर में दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण की वजह से मुंबई में शाम में टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में देरी हुई। ट्रेनिंग में एक घंटे से अधिक का विलंब हुआ। मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था। वहीं, भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारतीय खिलाड़ियों को वानखेड़े में शाम छह से 9 बजे तक ट्रेनिंग करनी थी लेकिन टीम शाम सात बजकर 20 मिनट के करीब मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.