अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को जिले के मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण के सूतक के चलते मंदिरों में मूर्तियों को छूने और पूजा अर्चना पर प्रतिबंध रहा। इसके अलावा पूजा-पाठ और कर्मकांड भी वर्जित रहे। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चंद्र ग्रहण का असर दिखाई दिया। लोगों ने सुबह सवेरे ही स्नान ध्यान कर लिया था। सुबह करीब छह बजकर बीस मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो गया था। जो शाम छह बजकर 50 मिनट तक चला। इससे जिले के लगभग सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए। इस दौरान पूजा-पाठ, कर्मकांड पूरी तरह से वर्जित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.