अमरोहा, मार्च 3 -- चंद्र ग्रहण के चलते सूतक काल में मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। श्रद्धालुओं ने ग्रहण काल में घरों पर ही पूजा अर्चना की। ग्रहण के कारण सुबह से ही स्थानीय श्रीबालाजी धाम, प्राचीन नवदुर्गा मंदिर, आनंद धाम आश्रम, गढ़ी मंदिर, संतोषी माता मंदिर आदि के कपाट बंद रहे। लोगों ने जाप व पूजा अर्चना कर सुख, शांति की प्रार्थना की। बालाजी धाम के महंत दिनेश द्विवेदी ने बताया कि ग्रहण काल में पूजा अर्चना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं ग्रहण के चलते क्षेत्र में होली होली का रंग भी नहीं खेला गया। बुधवार को रंग की होली का पर्व मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.