मुरादाबाद, फरवरी 16 -- इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस कारण होलिका दहन की तारीख भी बदली गई। इस बार होलिका दहन दो मार्च को होगा और रंग चार मार्च को खेला जाएगा। यह जानकारी देते हुए पंडित सुरेंद्र शर्मा और पंडित उमाशंकर भृगु ने बताया कि पूर्णिमा 2 मार्च की की शाम 5.55 बजे से शुरू होगी और 3 मार्च की शाम 5.30 बजे तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन 2 मार्च की रात को होगा। उन्होंने बताया भारतीय ज्योतिष के निर्णय और सिंधु ग्रंथ के आधार पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि 2 मार्च की शाम 5.54 तक है। इसके बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी। वैसे भी भद्रा पुच्छ काल में भी होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत माना गया है। उनके अनुसार 2 मार्च की रात 12.50 बजे से 2.02 बजे के बीच होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.