नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Chandra Grahan ka Prabhav: 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर पड़ेगा। ग्रहण के प्रभाव के बारे में बताते हुए पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। यह ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि जिस समय यह ग्रहण शुरू होगा उस समय चंद्रमा की रोशनी पृथ्वी पर विद्यमान नहीं रहेगी। यह ग्रहण चंद्रमा का है और चंद्रमा तारा मंडल में विद्यमान रहेगा। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। पंडित जी के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव किसी भी राशि पर 15 से अगले एक महीने तक रहता है। इसलिए सभी 12 राशियों पर ग्रहण का प्रभाव ...