बाराबंकी, अप्रैल 11 -- रामनगर। क्षेत्र स्थित चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल पिपरी महार, मल्लापुर में शनिवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विद्यालय के प्रबंधक अनुपम मिश्र ने छोटे बच्चों के बीच विटामिन बूस्ट ड्रिंक का वितरण कर उन्हें खुशी प्रदान की। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उत्साह के साथ ड्रिंक का आनंद लिया। प्रबंधक श्री मिश्र ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और ऊर्जा का ध्यान रखना विद्यालय की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चे स्वस्थ रहते हुए पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय स्टाफ भी इस मौके पर मौजूद रहा और बच्चों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल की अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...