हल्द्वानी, मार्च 19 -- लालकुआं, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा लालकुआं की गुरुवार को हल्दूचौड़ में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चन्द्रेश भाटिया को अध्यक्ष, जुगल किशोर को सचिव, शुभम अग्रवाल को वित्त सचिव और आशु खुराना को उपाध्यक्ष (महिला सहभागिता) चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शाखा प्रभारी जितेन्द्र साहनी एवं चुनाव अधिकारी उपमा सेठी की देखरेख में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बैठक में डॉ. राजकुमार सेतिया, हेमंत जैन, राधे कृष्ण झा, संजय शर्मा, रविंदर गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...