गंगापार, अप्रैल 9 -- क्षेत्र के महाविद्यालय प्रबंधक के पुत्र का चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया है। इस चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। फूलपुर विकासखंड के भमई हुसामगंज गांव स्थित विमला देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ यादव के पुत्र चंद्रेश यादव का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा समीक्षा अधिकारी सचिवालय के पद पर हो गया है।इस चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। नव चयनित समीक्षा अधिकारी ने इसका श्रेय अपने माता पिता व भाई को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...