सासाराम, अगस्त 8 -- बिहार के रोहतास जिले में चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के मामले पर सियासी पारा गर्मा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को रोहतास पहुंचे। उन्होंने दिनारा के मिल्की गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि आरोपी अजीत तिवारी आदतन अपराधी है। गरीब परिवार जब उससे मजदूरी मांगने गया, तो चंद्रेश्वर को उसने गोली मार दी। उन्होंने रोहतास के एसपी से इस केस पर बात की औ परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को मृतक चंद्रेश्वर चौधरी की पत्नी ने बताया कि परिवार की तीन पीढ़ी अजीत तिवारी के घर काम करती थी, लेकिन मजदूरी मांगने पर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि अजीत लगातार परिवार को तंग कर रहा था। बिना पैसा दिए ही उनसे काम कराता था। उनका शो...