सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र,संवाददाता। सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन शिवाजी इंडोर हॉल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें द यूनिफॉर्म एक्सप्रेस,शटलर, एमआर इंस्टूयट आफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग वीथ कामाख्या स्पोर्ट शाप, चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप, फ्रैंड बैडमिन्टन क्लब, स्मेस टाईटसं, लाईफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हु...