नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Tata Group Conflict: टाटा ग्रुप में चल रहा झगड़ा अब खुलकर सामने आ चुका है। कल शनिवार को टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के वकीलों की तरफ से बयान जारी कर अपना-अपना पक्ष रखा गया। एनडीटीवी से बातचीत में चंद्रशेखरन (चंद्रा कहकर भी बुलाए जाते हैं) को कानूनी सलाह दे रहे सीनियर वकील हरीश साल्वे ने कहा असली लड़ाई चेयरमैन के पोस्ट की नहीं है, बल्कि लिस्टिंग का मामला है। टाटा ट्रस्ट्स, टाटा संस की लिस्टिंग नहीं चाहता है। लेकिन अब मामला असली मुद्दे से हटकर दूसरी तरफ चला गया है। यह भी पढ़ें- NSE IPO का GMP 50 रुपये के नीचे आया, क्या अब लगाएंगे दांव? आखिरी मौका आज यह भी पढ़ें- सोमवार इस शेयर पर रखिएगा नजर, NARCL के साथ सेटलमेंट का किया ऐलान एनडीटीवी से बातचीत के दौरान साल्वे ने उस चिट्ठी का जिक्र किया जो वेण...